महिला कांग्रेस के तत्वाधान में महिला सम्मेलन का हुआ आयोजन

खबरे शेयर करे -

महिला कांग्रेस के तत्वाधान में महिला सम्मेलन का हुआ आयोजन

काशीपुर। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा के निर्देशानुसार काशीपुर में महिला कांग्रेस के तत्वाधान में “नारी न्याय; हैं तैयार हम, न्याय का हक मिलने तक” सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती पूजा सिंह ने कहा कि महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा और उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के आवाहन पर आज हमने नारी न्याय सम्मेलन का काशीपुर के एक ग्रामीण क्षेत्र में आयोजन किया है जिसमें जिस तरह से महिलाओं ने भागीदारी की है, उससे निश्चित तौर पर हमें मजबूती मिलेगी। महानगर महिला कांग्रेस कमेटी की सभी पदाधिकारी इस कार्यक्रम में उपस्थित हैं।कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यक्रम के नाम से ही वर्णित है। एक महिला बचपन से समर्पण भाव से रहती है। आज कई मामलों में नारियों के साथ गलत हो रहा है। इससे निपटने को आज हम महिलाओं को एक होने की बहुत जरूरत है। इस कार्यक्रम में हम जागरूकता की बात कर रहे हैं। महिलाओं को अब जागने की जरूरत है, नहीं तो आने वाला समय बहुत मुश्किल हो जाएगा। महिलाओं को अपनी शक्ति को पहचानना चाहिए क्योंकि घर को संवारने और चलाने की संपूर्ण जिम्मेदारी महिलाओं की होती है।
कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार द्वारा लाई गई महंगाई के कारण सबसे अधिक गृहणियां ही प्रभावित एवं प्रताड़ित हैं। उज्जवला योजन के नाम पर जो गैस सिलेण्डर उन्हें दिया गया उसे दोबारा भराने की स्तिथि आर्थिक तंगी के कारण पैदा नहीं हो सकी। इस लिये महिलाओं को चाहिए कि वर्तमान मोदी सरकार को 2024 के आम चुनावों में सत्ता से बेदख़ल करने के लिए आगे आएं। वही उत्तराखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्षा श्रीमती अलका पाल ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य नारी सम्मान की बात को जनता के बीच जाकर कहना। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी न्याय यात्रा निकाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज धर्म और जाति के नाम पर समाज में भाई को भाई से लड़ाने का काम किया जा रहा है। ऐसे में कांग्रेस का प्रयास है कि पूरे देश में प्रेम और भाईचारा बढ़े। मुद्दों से भटकाने का काम भाजपा की सरकार के द्वारा किया जा रहा है। इस समय देश में सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी और महंगाई का है, जो अपने चरम सीमा पर है। साथ ही महिला शोषण की घटनाएं लगातार देश में बढ़ी हैं। उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी के परिवार को न्याय मिले। वीआईपी का नाम उजागर हो। कहा कि भाजपा कहीं न कहीं बलात्कारियों और भ्रष्टाचारियों को बचाने का काम कर रही है। चुनी हुई सरकारों को गिराने का काम किया जा रह है। इसके लिए हम सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं। उत्तराखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष अलका पाल ने महिलाओं को संघटित होने एवं अपनी शक्ति को पहचानने का आवाहन किया। इस अवसर पर उमा वात्सल्य,अजीता शर्मा,रंजना गुप्ता,शमा परवीन,कुमकुम,राज बत्रा,वंदना डोभाल,आशा श्रीवास्तव,सुजाता,डिम्पल राणा,आदेश,अंजली,मंजू,किरन देवी,चंचल शर्मा,मुन्नी देवी आदि दर्जनों महिलाएं उपस्थित रहीं।


खबरे शेयर करे -