सांसद प्रत्याशी के 27 मार्च को रुद्रपुर में आयोजित नामांकन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूर्व विधायक शुक्ला ने की कार्यकर्ताओं के संघ बैठक

सांसद प्रत्याशी के 27 मार्च को रुद्रपुर में आयोजित नामांकन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूर्व विधायक शुक्ला ने की कार्यकर्ताओं के संघ बैठक

किच्छा:- भारतीय जनता पार्टी नैनीताल उधमसिंहनगर से सांसद प्रत्याशी अजय भट्ट के आगामी 27 मार्च को रुद्रपुर में आयोजित नामांकन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए किच्छा चुनाव कार्यालय में विधानसभा के चुनाव संचालन समिति एवं तीनों मंडलों के कार्यकर्ताओं के साथ विधानसभा संयोजक पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, विधानसभा विस्तारक दर्जा मंत्री दिनेश आर्य एवं लोकसभा क्लस्टर प्रमुख प्रदीप बिष्ट ने बैठक कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी।
विधानसभा संयोजक राजेश शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विश्व के सबसे बड़े महापर्व का उदगार हो चुका है आगामी 27 मार्च को लोकसभा प्रत्याशी अजय भट्ट जी का नामांकन रुद्रपुर में होगा नामांकन कार्यक्रम में हजारों की संख्या में किच्छा से उत्साहित कार्यकर्ता प्रतिभा करेंगे। किच्छा विधानसभा क्षेत्र से अजय भट्ट की ऐतिहासिक मतों से जीत दिलाने के लिए कार्यकर्ता उत्साहित है, किच्छा विधानसभा क्षेत्र की जनता ने मन बना लिया है कि अबकी बार 400 पार के नरेंद्र मोदी के नारे को सार्थक करते हुए नैनीताल उधमसिंहनगर सीट से प्रत्याशी अजय भट्ट जी को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाएंगे।
क्लस्टर प्रमुख प्रदीप बिष्ट एवं विधानसभा प्रभारी दिनेश आर्य ने तीनों मंडलों के कार्यकर्ताओं के साथ 27 मार्च को नामांकन कार्यक्रम में पहुंचने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी। कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता अपने बूथ को 2019 से अधिक मतों से विजयी बनाने के लिए उत्साहित हैं, जिसकी झलक आगामी नामांकन कार्यक्रम में देखने को मिलेगा।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष राजेश तिवारी, मंडल अध्यक्ष मनमोहन सक्सेना, अक्षय अरोड़ा, अनिल यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता धर्मराज जायसवाल, संजीव खन्ना, श्रीकांत राठौर, दिग्विजय खाती, संदीप अरोड़ा, सांसद प्रतिनिधि विपिन जलहोत्रा, हरीश खंडवानी, मूलचंद राठौर, दिव्यांश लूथरा, राजीव सक्सैना, ओम तनेजा, सुभाष तनेजा, सुरेंद्र चौधरी, जिला पंचायत सदस्य बंटी खुराना, पूरन भट, राजेश कोली रज्जी, देवेंद्र शर्मा, कमलेश राठौर, नितिन चरण वाल्मीकि, मयंक तिवारी, सुशील यादव, तारा कोरंगा, पूनम अग्रवाल, सुरेंद्र चौधरी, लता सिंह, शैली फुटेला, रीता पांडे, आरती दुबे, पिंकी डिमरी, दीपा राय, दया दसीला, बलकेश चौधरी समेत सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement