Udham Singh Nagar News: रसोई की जाली तोड़कर 80 हजार नकदी और आभूषण उड़ाए

Udham Singh Nagar News: रसोई की जाली तोड़कर 80 हजार नकदी और आभूषण उड़ाए

80 thousand cash and jewelery were stolen by breaking the kitchen grate
बाजपुर। बंद मकान के रसोई की जाली और कुंडी तोड़कर चोर 80 हजार रुपए की नकदी, सोने चांदी के आभूषण सहित अन्य सामान लेकर फरार हो गए। नगर के मोहल्ला पहाड़ी काॅलोनी में प्रदीप गुप्ता और उनकी पत्नी चंदा गुप्ता अपने मकान में रहते हैं जबकि उनका बेटा बाहर नौकरी करता है। पत्नी चंदा गुप्ता का इलाज कराने के लिए प्रदीप मकान का ताला लगाकर 23 फरवरी को रामपुर गए थे। बुधवार दोपहर बाद वापस लौटे। मकान के गेट पर ताला लगा था। अंदर रसोई की जाली ओर कुंडी टूटी मिली। कमरों में सामान बिखरा पड़ा मिला। अलमारी से 80 हजार रुपए की नकदी, सोने चांदी के आभूषण सहित अन्य कीमती सामान गायब मिला। सूचना पर भाजपा नेता राजेश कुमार, अमित चौहान, गोनी सहित अन्य लोग जमा हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पीड़ित प्रदीप गुप्ता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement