बुलेट बाइक चालक ने आगे चल रही बाइक को पीछे से टक्कर मारी

बुलेट बाइक चालक ने आगे चल रही बाइक को पीछे से टक्कर मारी

काशीपुर। बुलेट बाइक चालक ने आगे चल रही बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार ससुर व बहू गंभीर घायल हो गये। ईलाज के दौरान ससुर की मौत हो गई जबकि बहू उपचाराधीन है। पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर के आधार पर अज्ञात बुलेट बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। ग्राम आमका थाना जसपुर निवासी दलजीत कौर ने कुंडा थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पति काबुल सिंह बीती 28 मार्च को अपनी बड़ी बहू सलविंदर कौर को इलाज हेतु अपनी बाइक से काशीपुर ले जा रहे थे कि जगतपुर टोल प्लाजा के पास बुलेट बाईक संख्या यूके18एल-4792 के चालक ने तेजी व लापरवाही से बाइक चलाते हुए पीछे से उनकी बाईक संख्या यूके18बी-8141 में टक्कर मार दी जिससे दोनों सड़क किनारे गिर गये। लोगों ने दोनों को मुरादाबाद रोड स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान उसके पति की मृत्यु हो गयी तथा बहू उपचाराधीन है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर बुलेट चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement