सामाजिक संस्था क्लीन एण्ड ग्रीन से जुड़े पूर्व शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे

काशीपुर। प्रदेश के पूर्व शिक्षा मंत्री एवं गदरपुर विधायक अरविंद पांडे भी आज सामाजिक संस्था क्लीन एंड ग्रीन से जुड़ गये। पर्यावरण संरक्षण एवं सुरक्षा के प्रति संस्था द्वारा किये जा रहे कार्यों को दृष्टिगत रखते हुए उत्तराखंड की सेवा के लिए पूर्ण विश्वास के साथ उन्होंने क्लीन एंड ग्रीन की शपथ ली। संस्था के पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह भेंटकर उनका स्वागत किया। पूर्व शिक्षा मंत्री ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित बनाये रखने के लिए संस्था द्वारा किये जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। वहीं, प्रदेश संरक्षक अश्वनी छाबड़ा ने भी संस्था के कार्यों की प्रशंसा करते हुए प्रदेश अध्यक्ष विक्की सौदा की पीठ थपथपाई। इस अवसर पर संस्था के वरिष्ठ सदस्य पंकज टंडन, अशोक छाबड़ा, भारत छाबड़ा, गुरविंदर सिंह चंडोक, हिमांशु अरोरा, प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष सपरा, प्रदेश कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश विश्नोई, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी जुगनू खान, जिला संगठन मंत्री निर्मल ठाकुर, कुमाऊं मंत्री मिंटू भटनागर, नगर उपाध्यक्ष अवनीश चौहान, नगर मीडिया प्रभारी किशन गुप्ता, महिला विंग प्रदेश मंत्री पूजा अरोरा, प्रदेश प्रवक्ता नेहा नेगी, महानगर अध्यक्ष एडवोकेट श्वेता सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष उज्जवल चावला आदि कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण के प्रति सहयोग देने वाले सभी लोगों को बधाई दी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement