प्रियंका के दौरे को लेकर कांग्रेस में उत्साह

प्रभारी शैलजा ने हरिद्वार में कार्यकर्ताओं की ली बैठक

हरिद्वार उत्तराखंड कांग्रेस की प्रभारी कुमारी शैलजा शुक्रवार को हरिद्वार पहुंची जहां उन्होंने प्रियंका गांधी की रुड़की और रामनगर में होने वाले कार्यक्रमों को लेकर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक की। शैलजा ने प्रियंका के इस दौर को कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भरने वाला बताया और कहा की प्रियंका के दौरे को लेकर पार्टी में भी उत्साह है
उन्होंने कहा कि रामनगर और रुड़की में होने वाली प्रियंका गांधी की जनसभा लोगों में नई ऊर्जा भरने का काम करेगी उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जिस तरह से इस चुनाव में राहुल गांधी ने दस हजार किलोमीटर की पैदल यात्रा की जो आज तक के इतिहास में किसी भी राजनेता ने नही है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने जो भ्रष्टाचार पर प्रहार करने का वादा किया था उसका क्या हुआ केवल बाते ही साबित हुई उन्होंने कहा कि जिनपर वे कार्यवाही कर रहे थे उनको अपनी पार्टी में लाकर भ्रष्टाचार के आरोप से मुक्त कर दिया उन्होंने मोदी के इस वादे को केवल चुनावी बाते बताया
कांग्रेसी नेता प्रीतम सिंह ने कहा मौजूदा माहौल में जनता बदलाव चाहती है और इस बार कांग्रेस उत्तराखंड में पांचों सीट भरी मतो से जीतने जा रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement