घर का ताला तोड़कर डेढ़ लाख की नगदी समेत लाखों के जेवर पर चोरों ने किया हाथ साफ

घर का ताला तोड़कर डेढ़ लाख की नगदी समेत लाखों के जेवर पर चोरों ने किया हाथ साफ

काशीपुर। शादी में गये परिवार के घर का ताला तोड़कर डेढ़ लाख की नगदी समेत लाखों के जेवर चोरी कर लिये गये। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा
दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की है। आईटीआई थाना पुलिस को दी तहरीर में ग्राम कुण्डेश्वरा निवासी दिनेश कुमार पुत्र स्व. महावीर सिंह ने बताया कि वह 27 अप्रैल की दोपहर परिवार के साथ घर में ताला लगाकर अपने चाचा के बेटे की शादी में रामपुर गया था। इस दौरान करीब चार से साढ़े चार के बीच एक अज्ञात बाइक सवार घर पर आया जो कि पड़ोसी के घर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। उक्त चोर ने घर का ताला
तोड़कर व अंदर अलमारी का ताला तोड़कर कान के सोने के कुण्डल, एक जोड़ी पायल, गले की सोने की चैन, सोने की 2 अंगुठी, गुच्छा चांदी का, सोने की ताबीज, बच्चे की कोन्दनी, पोछें चांदी के (बच्चे के), एक मोबाईल व 1.5 लाख रूपये नगद चोरी कर लिए। शादी के बाद करीब शाम के 7 बजे जब वह वापस लौटा तो उसे चोरी की जानकारी हुई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement