हाई कोर्ट की बेंच के लिए ऋषिकेश में जगह चुनने के आदेश पर काशीपुर के अधिवक्ताओं में रोष

हाई कोर्ट की बेंच के लिए ऋषिकेश में जगह चुनने के आदेश पर काशीपुर के अधिवक्ताओं में रोष

काशीपुर। उच्च न्यायालय उत्तराखंड नैनीताल की एक पीठ को ऋषिकेश में हस्तांतरित करने के मुख्य न्यायमूर्ति के मौखिक आदेश के खिलाफ काशीपुर बार एसोसिएशन द्वारा धरना एवं विरोध प्रदर्शन किया गया। उक्त धरना प्रदर्शन में बार कौंसिल ऑफ़ उत्तराखंड के सदस्य हरीश नेगी, मनोज जोशी, काशीपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश कुमार चौबे, उपाध्यक्ष अनूप शर्मा, सचिव नृपेंद्र कुमार चौधरी, उपसचिव सूरज कुमार, कोषाध्यक्ष सौरभ शर्मा, ऑडिटर हिमांशु विश्नोई, पुस्तकालय अध्यक्ष सतपाल सिंह बल, कार्यकारी सदस्य कामिनी श्रीवास्तव, अर्पित कुमार सौदा, अमित कुमार गुप्ता, अमृतपाल सिंह, अविनाश कुमार, नरदेव सिंह सैनी, नरेश कुमार पाल, अमितेश सिसोदिया व आनंद रस्तोगी आदि मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement