चार धाम यात्रा को लेकर सीएम एक्टिव मोड में

चार धाम यात्रा को लेकर सीएम एक्टिव मोड में

दिल्ली में प्रचार के बाद सचिवालय में ली अधिकारियों की ली बैठक

देहरादून मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने दिल्ली के चुनावी कार्यक्रमों को पूरा करने के बाद उत्तराखंड पहुंचने पर सचिवालय में चार धाम यात्रा पेयजल आपूर्ति और विद्युत आपूर्ति को लेकर शासन के अधिकारियों की अहम बैठक की जिसमें व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने और धामों में बिजली पानी आपूर्ति सुव्यवस्थित करने के लिए दिशा निर्देश दिए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज चारों धामों में पूरे देश से अत्यधिक मात्रा में लोग पहुंच रहे हैं जो धामों की कैपेसिटी से ज्यादा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की यात्रा मार्गों पर होल्ड किए जाने वाले यात्रियों को भी बेहतर सुविधा देने का काम किया जा रहा है जिससे उनकी यात्रा भी सफल हो सके।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement