नानकमत्ता से गंगोत्री धाम के लिए तीर्थयात्रियों की बस रवाना, पूर्व विधायक प्रेम सिंह राणा ने दिखाई हरी झंडी

नानकमत्ता से गंगोत्री धाम के लिए तीर्थयात्रियों की बस रवाना, पूर्व विधायक प्रेम सिंह राणा ने दिखाई हरी झंडी

 

नानकमत्ता। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद द्वारा संचालित पंडित दीनदयाल उपाध्याय मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के तहत नानकमत्ता विधानसभा क्षेत्र के श्रद्धालुओं को गंगोत्री धाम के दर्शन कराने के लिए तीर्थयात्रियों की बस रवाना की गई। बस को टीआरसी गेस्ट हाउस, नानकमत्ता से पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा और भाजपा मंडल अध्यक्ष ओम राणा समेत भाजपा कार्यकर्ताओं ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

 

इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा ने कहा कि मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों एवं श्रद्धालुओं को प्रदेश के प्रमुख तीर्थस्थलों के दर्शन का अवसर मिल रहा है। उन्होंने तीर्थयात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए उनकी सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना की।

 

बस के रवाना होने के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। नानकमत्ता विधानसभा क्षेत्र से यात्रा में शामिल श्रद्धालु गंगोत्री धाम पहुंचकर मां गंगा के दर्शन एवं पूजा-अर्चना करेंगे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने तीर्थयात्रियों को शुभकामनाओं के साथ विदाई दी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement