उधमसिंहनगर जनपद में पारदर्शी और नियमों के तहत खनन कराने को खनन विभाग तैयार

एडीएम और खनन अधिकारी ने खनन व्यापारियों के साथ की बैठक

एक अक्टूबर से जनपद में खनन कार्य होगा शुरू

उधमसिंहनगर जनपद में पारदर्शी और नियमों के तहत खनन कराने  को खनन विभाग तैयार

रुद्रपुर उधमसिंहनगर जनपद में एक अक्टूबर से खनन कार्य प्रारंभ होने के चलते अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व कौस्तुभ मिश्रा की अध्यक्षता में खनन विभाग के अधिकारियों और खनन व्यापारियों की बैठक हुई जिसमे जनपद में विभाग द्वारा बनाए गये नियम कानून के साथ खनन कार्य करने को लेकर चर्चा हुई बैठक में
जिला खान अधिकारी मनीष परिहार ने
जनपद में खनन कार्य प्रारंभ करने से पहले पट्टा धारकों को आवश्यक व्यवस्थाओं एवं शर्तों का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा ताकि खनन कार्य के दौरान किसी भी प्रकार की तकनीकी अथवा प्रक्रियात्मक समस्या न आए और साथ ही खनन अधिकारी ने बताया की
Mining टैग के लिए 15 अक्टूबर अंतिम तारीख निर्धारित की गई है जिसके लिए हर तहसील में खनन विभाग की तरफ से कैंप भी लगाए जा रहे है
इसके अलावा उनके द्वारा धर्मकांटा , weighbridge, सीसीटीवी एवं MDTSS व्यवस्था के सम्बन्ध में भी आवश्यक जानकारी एवं दिशा निर्देश दिए गए
इस दौरान
समस्त स्टोन क्रेशर ,स्कीनिंग प्लांट ,हॉट मिक्स , रेडिमिक्स प्लान्ट , खनन पट्टाधारकों , भण्डारणकर्ताओं को धर्मकांटा और weighbridge के साथ सीसीटीवी कैमरे को API के माध्यम से विभागीय पोर्टल से इंटीग्रेट किए जाने के सम्ब्ध में भी अवगत कराया गया उन्होंने कहा की जिन संस्थान के धर्मकांटा/ weighbridge तथा CCTV कैमरा को विमागीय पोर्टल’ से API के माध्यम से इंटीग्रेट नहीं किया गया है वह तुरन्त इंटीग्रेट करा लें ऐसा न होने की दशा में एक अक्टूबर से ईं-रवन्ना प्रपत्र निगर्त नहीं किए जा सकेगे इस दौरान
खनन अधिकारी मनीष ने खनिज सम्बन्धित गतिविधियों पर निगरानी एवं पारदर्शी प्रबन्धन के लिये बनाए गए खनिज मित्र ऐप के बारे में जानकारी दी उन्होंने कहा ऐप के माध्यम से खनन एवं खनिज परिवहन में लगे ट्रान्सपोर्टरों के वाहन खराब होने की स्थिति में उनकी सूचना डिजिटल माध्यम से विभाग को दे इस दौरान उन्होंने इस सम्बन्ध में खनन व्यापारियों को जानकारी भी दी इस दौरान अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा और खनन अधिकारी मनीष परिहार ने खनन व्यापारियों की समस्याओं को भी सुना और उन्हें हर संभव मदद करने की बात कही उन्होंने कहा जनपद में किसी तरह का अवैध खनन बर्दाश्त नहीं किया जायेगा उन्होंने खनन व्यापारियों से विभाग द्वारा जारी नियम कायदों का पालन करने को कहा

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement