अज्ञात वाहन चालक ने एक व्यक्ति को टक्कर मारकर मौत के घाट उतारा

अज्ञात वाहन चालक ने एक व्यक्ति को टक्कर मारकर मौत के घाट उतारा

काशीपुर। अज्ञात वाहन चालक ने एक व्यक्ति को टक्कर मारकर मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। ग्राम रामनगर वन थाना जसपुर व हाल लालपुर कालोनी सुलतानगढ़ फार्म निवासी आशा ने कुंडा थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके पति विजय कुमार पुत्र खान चन्द्र बीती 16 मई की सुबह जसपुर स्थित पशुपति फैक्ट्री से नाईट ड्यूटी कर घर आ रहे थे कि लालपुर मन्दिर के सामने हाईवे पर अज्ञात वाहन ने उसके पति को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। एम्बूलेंस द्वारा उन्हें काशीपुर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement