यहां ब्रेक फेल होने से यात्रियों से भरी बस सड़क पर पलटी, मची चीख पुकार

यहां ब्रेक फेल होने से यात्रियों से भरी बस सड़क पर पलटी, मची चीख पुकार

भोंपूराम खबरी। ऋषिकेश देवप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग पर कौडियाला के पास एक यात्री बस के ब्रेक फेल होने से सड़क पर पलट गई। जिससे मौके पर चीख पुकार मच गई। सूचना पर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

बस में 28 यात्री सवार थे जिसमें 5-6 यात्री घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश भेजा गया। यह जानकारी देते हुए एसडीआरएफ ढालवाला टीम के प्रभारी निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि आज सुबह-सुबह टीम को कौडियाला के पास एक यात्री बस के ब्रेक फेल होने से सड़क में पलटने की सूचना मिली। सूचना पर एसडीआरएफ ब्यासी की टीम एसआई नीरज चौहान के नेतृत्व में मौके पर पहुंची व राहत कार्य में जुट गई। बस बद्रीनाथ धाम के दर्शन करके ऋषिकेश की ओर आ रही थी। बस में तेलंगाना के 28 यात्री सवार थे। जिसमें 5-6 यात्री घायल हो गए। जिन्हें एक टेम्पों ट्रेवल के माध्यम से ऋषिकेश स्थित राजकीय चिकित्सालय भेजा गया। वहीं मामूली चोट वाले यात्रियों का टीम ने प्राथमिक उपचार किया। अन्य सभी यात्री सकुशल है। टीम में एसआई नीरज चौहान, कं. सुभाष चंद्र, अमित नौटियाल, विक्रम सिंह, पैरामेडिक्स संदीप रतूड़ी, नंदकिशोर शामिल थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement