राष्ट्रीय वाल्मीकि धर्म समाज (रवाधस) ने पार्टी का विस्तार करते हुए सतपाल वैध को राष्ट्रीय महासचिव मनोनीत किया

राष्ट्रीय वाल्मीकि धर्म समाज (रवाधस) ने पार्टी का विस्तार करते हुए सतपाल वैध को राष्ट्रीय महासचिव मनोनीत किया

 

 

काशीपुर। राष्ट्रीय वाल्मीकि धर्म समाज (रावाधस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलबाग टाँक आदिवासी का ऊधमसिंहनगर जिलाध्यक्ष वैद्य जी के काशीपुर स्थित आवास पर जोरदार स्वागत किया गया। यहां राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा उत्तराखंड प्रदेश कार्यकारिणी का गठन करते हुए संगठन की एकता-अखंडता बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने वैद्य जी को संगठन का राष्ट्रीय महासचिव मनोनीत किया। साथ ही अशोक वैद्य को प्रदेश अध्यक्ष व सुरेश कुमार को प्रदेश महासचिव नामित किये गए। इस अवसर पर संगठन के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप हंस वाल्मीकिन, शिवम रावण और सौरभ कुमार आदि उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement