काशीपुर बार एसोसिएशन द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री, पुलिस महानिदेशक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन प्रेषित किया गया है

काशीपुर। काशीपुर बार एसोसिएशन द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री, पुलिस महानिदेशक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन प्रेषित किया गया है।
काशीपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय चौधरी व उनके भाई मोहन चौधरी के विरुद्ध बीती 26 मार्च को षड्यंत्र के तहत उनके विरोधी राजकुमार गिरी द्वारा एक झूठी तहरीर पुलिस चौकी कुंडेश्वरी में दी गई। किसी दबाव के कारण कुंडेश्वरी चौकी इंचार्ज द्वारा मामले में धारा 307, 506 आईपीसी के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई, जबकि यह प्रथम सूचना रिपोर्ट बिल्कुल झूठी व साजिशन रचा हुआ राजनीतिक ड्रामा है। इस प्रकरण में अपर पुलिस अधीक्षक काशीपुर से भी बार एसोसिएशन का एक शिष्टमंडल मिला था जिसमें कि उन्होंने निष्पक्ष जांच की बात की थी। आज बार एसोसिएशन सचिव द्वारा इस संबंध में मुख्यमंत्री, पुलिस महानिदेशक व पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर को इस आशय का भेजा गया कि उक्त प्रकरण की न्यायिक जांच कर दर्ज रिपोर्ट निरस्त करने की मांग करने के साथ ही झूठी रिपोर्ट लिखने वाले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का आग्रह किया गया। सचिव प्रदीप कुमार चौहान ने कहा कि प्रशासन को शीघ्र ही इस प्रकरण की जांच कर प्रथम सूचना रिपोर्ट लिखाने वाले के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए। इस मौके पर अध्यक्ष संजय चौधरी, सचिव प्रदीप कुमार चौहान, उपाध्यक्ष ताजबर अब्बास, उपसचिव अनिल कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष सनत कुमार पैगिया, ऑडिटर भास्कर त्यागी, पुस्तकालय अध्यक्ष कैलाश सिंह बिष्ट, तदवीर हुसैन, सुखवीर सिंह, अब्दुल रशीद, संजय रुहेला, रईस खान, शैलेंद्र कुमार मिश्रा, रहमत अली खान, अभिषेक कांबोज, अनूप बिश्नोई, सोनल सिंघल, विशाल सक्सेना, अमन राणा, गौरव कुमार, राजीव कुमार आदि अधिवक्ता थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement