मुरादाबाद रोड स्थित प्रकाश पाइप्स लिमिटेड द्वारा शरबत वितरण का आयोजन किया गया

मुरादाबाद रोड स्थित प्रकाश पाइप्स लिमिटेड द्वारा शरबत वितरण का आयोजन किया गया

काशीपुर। भीषण गर्मी में आमजन को राहत पहुंचाने के लिए नगर व क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर छबील लगाकर शीतल पेय पदार्थों का वितरण किया जा रहा है। राहगीर इन शीतल पेय पदार्थों का सेवन कर भारी राहत महसूस कर रहे हैं। इसी क्रम में अपने यहां कार्यरत व्यक्तियों एवं राहगीरों कै भीषण गर्मी में राहत पहुंचाने के उद्देश्य से मुरादाबाद रोड स्थित प्रकाश पाइप्स लिमिटेड द्वारा शरबत वितरण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रकाश पाइप्स परिवार के वरिष्ठ उपाध्यक्ष केपी सिंह, दान सिंह बिष्ट, आरपी पंत, संजय शुक्ला, राजेन्द्र मलिक, नरेन्द्र पांडेय, प्रभाकर सिंह, उदय प्रताप सिंह, राजीव गोस्वामी, पुष्पेंद्र चौहान, दीपक गोस्वामी, एचएन पांडेय, बीसी जोशी, विपिन शर्मा, विशम्भर राय व बीपी यादव आदि मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement