धक्का देकर एक युवक का मोबाइल लूट लिया गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

काशीपुर। धक्का देकर एक युवक का मोबाइल लूट लिया गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मोबाइल बरामदगी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। नगर के मौहल्ला खालसा निवासी मौहम्मद अनीस पुत्र मौहम्मद नफीस ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि वह रेडीमेड गारमेंट्स का कार्य करता है। बीती 1 अप्रैल की रात्रि करीब साढ़े आठ बजे फोन पर बात करते हुए वह टांडा मोड़ से पैदल घर की ओर आ रहा था कि अचानक एक लड़के ने आकर उसे धक्का दिया और कीमती मोबाइल लूट ले गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 392 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर मोबाइल बरामदगी व लुटेरे की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement