एस सी गुड़िया आईएमटी में धूमधाम से मनाया गया दसवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस।

एस सी गुड़िया आईएमटी में धूमधाम से मनाया गया दसवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस।

काशीपुर। बाजपुर रोड स्थित सत्येंद्र चंद्र गुड़िया इंस्टिट्यूट और मैनेजमेंट एंड लॉ कॉलेज के प्रांगण में आज दिनांक 21 जून 2024 को मनाया 10 वा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस जिसका विषय
” स्वयं एवम समाज के लिए योग” । योग का अभ्यास कराते हुए योग प्रशिक्षक दीपक गुप्ता ने बताया की आज के परिपेक्ष में हमारे जीवन में योग की अहम भूमिका है। हर रोग का इलाज योग से संभव है, बड़े बड़े वैज्ञानिक योग के महत्व को स्वीकार कर योग अभ्यास की राय दे रहे है। आज संस्थान में योग अभ्यास के दौरान सूर्य नमस्कार , भुजंगासन ,राजयासन,नौकासन,पवन मुक्तासन, धनुरासन, वज्रासन, कपालभाति, मंडुक आसान, शशांक आसान, मकर आसान, प्रयणाम आदि कराए गए।
इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डाक्टर केवल कुमार, निदेशक प्रशासन पवन कुमार बक्शी, प्राचार्य डॉ निमिषा अग्रवाल, सुधीर दुबे, विशाल शर्मा, अंकुश शर्मा, अतुल गंभीर, सिमरन सेठी, आशुतोष, आकांक्षा बाटला, डाक्टर दीप्ति भटनागर, ओषांक शर्मा, सुमित शर्मा, फैजुलाह खान, निधेष आत्रेय,बच्चन सिंह,सतीश लेखराज आदि उपस्थित रहे

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement