



नकल विरोधी कानून लागू होने से खुश भाजपाइयों द्वारा आभार रैली निकाली गई
काशीपुर। नकल विरोधी कानून लागू होने से खुश भाजपाइयों द्वारा भाजपा नगर मंडल के तत्वाधान में आभार रैली का आयोजन किया गया। नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक गोयल के नेतृत्व में मौहल्ला किला से मेन बाजार होते हुए महाराणा प्रताप चौक तक आभार रैली निकाली गई। रैली में मुख्य रूप से भाजपा के काशीपुर जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा ने प्रतिभाग किया। सुखीजा ने नकल विरोधी सख्त कानून लागू करने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि नकल विरोधी कानून में पहली बार नकल का दोषी पाए जाने वाले अभ्यर्थी को 3 साल की कैद और पांच लाख का जुर्माना, दूसरी बार नकल करते पाए जाने पर 10 साल की कैद व दस लाख का जुर्माना जबकि नकल को लेकर संगठित अपराध की दशा में जेल के साथ ही 10 करोड़ का जुर्माना देना होगा। नकल माफियाओं की संपत्ति सरकार की निहित का भी प्रावधान रखा गया है। वक्ताओं ने कहा कि अब किसी की हिम्मत नहीं होगी कि वह नकल के बारे में भी सोचे। इसके अलावा भी कानून में कई प्रावधान नकल रोकने के लिए बनाए गए हैं। आभार रैली में प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी, प्रदेश मंत्री गुरविंदर सिंह चंडोक, पीसीयू चेयरमेन राम मेहरोत्रा, महापौर उषा चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा इंतजार हुसैन, सीमा चौहान, आनंद वैश्य, विनीत अरोरा, विवेक अरोरा सनी, लवीश अरोरा, डा. गिरीश तिवारी, सुरेश सैनी, सर्वेश शर्मा, अनुज शर्मा, विवेक अरोरा, तुषार अग्रवाल, रोहित नागर, गोवर्धन शर्मा, बीके महेश्वरी, अविनेश यादव, राजकुमार यादव, रवि प्रजापति पार्षद, अनीता कम्बोज, कविता यादव, विपिन अरोरा, राबिया बेगम,कल्पना राणा, वैशाली गुप्ता, अभिनव राजपूत, रीति नागर, कपिल सैनी, फारुख खान, नीतू गोस्वामी, विकास चौहान, पूनम शर्मा, अमर सिंह रावत, हरस्वरूप सिंह चौहान, रेखा सक्सेना, कुमारी सुधा रानी, सुभाष शर्मा, मनोज अग्रवाल, घनश्याम सैनी, सचिन ठाकुर, धर्मेंद्र कुमार, संतोष कुमारी पार्षद, मंजू यादव, दीपक अग्रवाल बंटी, विनीत चौधरी जैकी, अजय पाल, बृजेश सैनी, पंकज शर्मा, अशोक सैनी आदि तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Unquestonably imagine tht thhat yoou stated.
Yourr ffavourite eason sremed to be att tthe interenet thhe simplestt thng
to keep in min of. I ssay to you, I ceftainly gett idked efen aas psople think abojt issues thawt
they plainky don’t realize about. Yoou managed tto hiit
tthe nasil uupon thhe toop ass neatly ass definerd
out tthe entre tying wiuth noo eed side effect , peoplee could tae a signal.
Willl ikely bbe again tto get more. Thanks