मजदूरों ने लगाया जिला प्रशासन पर उत्पीड़न करने का आरोप , श्रमिक संयुक्त मोर्चा ने कियाआगामी 7 जुलाई को महापंचायत का ऐलान

मजदूरों ने लगाया जिला प्रशासन पर उत्पीड़न करने का आरोप , श्रमिक संयुक्त मोर्चा ने कियाआगामी 7 जुलाई को महापंचायत का ऐलान

रुद्रपुर: श्रमिक संयुक्त मोर्चा , उधम सिंह नगर द्वारा आगामी 7 जुलाई को रुद्रपुर के गाँधी पार्क में सुबह 11 बजे से आयोजित की जा रही है मजदूर महापंचायत जिसमे सिडकुल की तमाम कंपनियों के मजदूर होंगे समिलित।

महा सचिव चंद्र मोहन लखेड़ा और अध्यक्ष दिनेश चंद्र तिवारी के अनुरूप पूरे देश में भाजपा सरकार के अंतरिम में सिडकुल पंतनगर में मजदूरों पर जिला प्रशासन और पूंजीपतियों द्वारा घनघोर रूप से उत्पीड़ित करने की खबर हुई प्रसारित। मजदूर नेता पर गुंडा एक्ट लगाने तक पर हुई सरकार सक्रिय। मजदूरों की एक मांग न्यूनतम वेतनमान । सरकार ने लोगो को जिला बदर करने के लिए किया नोटिस जारी कहा हक की आवाज के नाम पर कर रहे है शांति भंग।

डॉल्फिन, लुकास टी वी एस, कारोलिया और इंटरर्च सहित कई अन्य कंपनियों के मजदूरों को निलंबित और बर्खास्त किया गया है तथा कई मजदूरों को जबरन ठेकेदारी से धकेला गया।
मांगपत्रो पर समाधान देने से बच रहा प्रशासन।लोगो को रोकने हेतु जिला और पुलिस प्रशासन सभी जगह लगातार तैनात।

मजदूरों की आवाज उठाने का यही सही वक्त ,मजदूर नेता के साथ सभी मजदूर एक साथ संघर्ष करने के लिए हुए सक्रिय।

सभी मजदूरों की आवाज बुलंद रूप से उठने के लिए और अपनी मांगे पूरी कराने के लिए सभी मजदूर होंगे एकजुट |

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement