इलाज के लिए बाहर गई महिला के घर हुई चोरी

इलाज के लिए बाहर गई महिला के घर हुई चोरी

 

 

काशीपुर। इलाज के लिए बाहर गई महिला के घर से गैस सिलेंडर, अंगूठी और नकदी चोरी कर ली गई। महिला ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। कटोराताल पुलिस चौकी में सौंपी तहरीर में मौहल्ला कानूनगोयान निवासी अमिता सक्सैना पत्नि दिवेश कुमार सक्सैना ने बताया कि वह अपने इलाज के लिये बाहर गयी हुई थी। जब 6 जुलाई को घर वापिस आयी तो देखा कि अज्ञात चोर द्वारा घर की चौखट निकालकर घर में रखा रसोई गैस सिलेंडर तथा सेफ का लॉक तोड़कर सोने की दो अंगूठी और दस हजार की नकदी चोरी कर ली गई है। पुलिस मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement