भाजपा की डबल इंजन सरकार में बढ़ रही मंहगाई से जनता से परेशान : भुल्लर

दिनेशपुर। कांग्रेस यूथ प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार में बढ़ रही मंहगाई से जनता परेशान है। आने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता इसका मुंहतोड़ जबाव देगी।
यूथ कांग्रेस नगर अध्यक्ष जगन्नाथ सरकार के कार्यालय पर यूथ प्रदेश अध्यक्ष भुल्लर पत्रकारों से रु-बरु हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए काम कर रही है। तथा जगह-जगह जाकर सभायें की जा रही है और भाजपा की जनविरोधी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में मंहगाई विस्तार से बढ़ रही है और भ्रष्टचार चरमसीमा पर है। वही अफसरशाही बेलगाम हो चुका है। उन्होंने कहा कि 2017में भाजपा की डबल इंजन की सरकार बनी थी। जब से भाजपा की डबल इंजन की सरकार आयी जनता परेशान है। वही कुमाऊ मंडल अध्यक्ष किशोर कुमार ने कहा विगत दिनों आयी अतिवृष्टि में स्थानीय मंत्री द्वारा अपने चेहतों को चेक बांटे गए और उन्होंनेे यहां भी आरोप लगाया कि बिहार से अपने रिश्तेदारों को बुलाकर नौकरी में रखा गया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में इस बार कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ आयेगी और भाजपा का सफाया होगा। उन्होंने क्षेत्रीय विधायक व मंत्री पाण्डे पर क्षेत्र की जनता को सिर्फ ठगने का आरोप लगाया। उन्होंने विकास के नाम पर उनको फेलियर बताया सड़कों का निर्माण नहीं हुआ, महंगाई दर लगातार बढ़ रही हैं और यहाँ का युवा रोजगार के लिए लगातार बाहर जा रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement