ग्राम आनंदखेड़ा पहुंचे विधायक शिव अरोरा, लिया प्रभु का आशीर्वाद

रुद्रपुर। ग्राम आनंदखेड़ा में चल रहे अखण्ड नाम सकीर्तन में विधायक शिव अरोरा ने हरि कीर्तन को सुना और प्रभु का आशीर्वाद लिया। इस दौरान विधायक शिव अरोरा ने कहा प्रति वर्ष रुद्रपुर क्षेत्र में जगह जगह हरि कीर्तन का आयोजन होता है और हमारे बंगाली समाज मे बहुत आस्था के साथ सकीर्तन का आयोजन होता है। शिव अरोरा ने कहा हरि नाम श्रवण से मन को शांति की अनुभूति होती है और ऐसे धार्मिक आयोजन से समाज संगठित रहता है और हमारी युवा पीढ़ी को हमारे धर्म संस्कृति का बोध होता है और ऐसे धार्मिक आयोजन हमको निरन्तर प्रेरणा देते रहते हैं। इस दौरान अमित नारंग, जगदीश विश्वास, सुब्रत, हरीश भट्ट, मयंक कक्कड़, सरिता बठला, मनमोहन वाधवा आदि लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement