रविन्द्रनगर में हुआ विधायक शिव अरोरा का जोरदार स्वागत, विधायक ने जताया जनता का आभार

विधायक बनने के बाद प्रथम बार रविंद्रनगर क्षेत्र पहुँचने पर भाजपा विधायक शिव अरोरा का क्षेत्र की जनता द्वारा फुलमाओ के साथ भव्य स्वागत अभिनंदन हुआ। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने विधायक शिव अरोरा को लड्डूओ में तोलकर स्वागत किया । वही विधायक शिव अरोरा ने क्षेत्रवासियों को सम्बोधित करते हुए कहा यह प्रचण्ड जीत एक एक कार्यकर्ता की जीत है और एक एक कार्यकर्ता के समान की चिंता करना मेरा कर्त्तव्य है। शिव अरोरा ने कहा विधायक बनने के बाद लागतार विधानसभा में जन आभार कार्यक्रम के माध्यम से जनता के बीच जाने का अवसर मिल रहा है लोगो में विजयश्री को लेकर काफी उत्साह है और उम्मीद भी है निश्चित रूप से सभी की उम्मीद पर खरे उतरने के लिये हर सम्भव प्रयास करेंगे । शिव अरोरा ने कहा रुद्रपुर को विकास के नये आयामो पर ले जाने के लिये सभी के सहयोग से एक विकसित नये रुद्रपुर को स्थापित करेगे। इस दौरान कार्यक्रम में मेयर रामपाल मौजूद रहे उन्होंने भी जनता का आभार प्रकट करते हुए कहा कि विधायक शिव अरोरा ओर हम दोनों भाई मिल के रुद्रपुर को नई ऊंचाई पर लेकर जायेगे। इस दौरान कार्यक्रम में मंडी समिति चेयरमैन के के दास , पार्षद बब्लू सागर, विपुल गाईन, के पी राठी, विजय डे, संजय हलदार, नंदलाल, वीरेन्द्र तिवारी, दीपक ग्रोवर, पनीर नाथ,नारायण दास, संजय मालिक, अनूप मालिक, मयंक कक्कड़ आदि लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement