किशोरी रहस्यमय तरीके से हुई लातपा

किशोरी रहस्यमय तरीके से हुई लातपा

काशीपुर। घर से सूट सिलवाने को निकली एक किशोरी रहस्यमय तरीके से लातपा हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधर पर गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की है।
टांडा उज्जैन क्षेत्र के ढकिया गुलाबो निवासी 15 वर्षीय किशोरी के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी पुत्री बीती 18 जुलाई को घर से सूट सिलवाने को कहकर निकली थी जो वापस नहीं लौटी। तमाम संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की गई परंतु उसका कहीं कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement