श्री साई बाबा का विशेष पूजन यज्ञ एवं भंडारा आयोजित किया गया

श्री साई बाबा का विशेष पूजन यज्ञ एवं भंडारा आयोजित किया गया

काशीपुर। श्री गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर पुरानी सब्जी मंडी के समीप मौहल्ला रहमखानी में छंगामल चौक स्थित श्री बांके बिहारी मन्दिर में आज
श्री साई बाबा का विशेष पूजन यज्ञ एवं भंडारा आयोजित किया गया।
विशेष पूजा कार्यक्रम प्रातः 9 बजे, यज्ञ एवं पूर्णाहुति प्रातः 10 बजे तथा प्रातः 11 बजे
महाआरती के उपरांत दोपहर 12 बजे से भण्डारा आरंभ हुआ। पूजा-अर्चना के मुख्य यजमान सुदीप टंडन एवं उनके परिवार जन रहे। इस अवसर पर मंदिर समिति अध्यक्ष अजय टंडन, सचिव अनुराग सारस्वत, निवर्तमान पार्षद सीमा टंडन, उमा अग्रवाल, भगवती देवी, प्राणदास अरोरा, सुधीर , रुद्राक्ष, वंश और मोनू आदि समेत तमाम साईं भक्त थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement