गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने को धामी सरकार प्रयत्नशील

गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने को धामी सरकार प्रयत्नशील

सीएम धामी ने कहा सरकार गैरसैंण में मूलभूत सुविधाओं को लेकर प्रयासरत

 

देहरादून उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गैरसैंण में सभी मूलभूत सुविधाओं को मुहैया करने की दिशा में सकारात्मक पहल की बात कही है। सीएम धामी ने कहा कि गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी की दिशा में सरकार प्रयत्नशील है। विधानसभा भवन के पास विधायक हॉस्टल, पत्रकारों के ठहरने के लिए पत्रकार निवास बनाने सहित कई कार्य किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हर संभव मूलभूत सुविधाओं को पहुंचाने और गैरसैंण को विकसित करने का सरकार काम कर रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement