एसएसपी ऊधम सिंह नगर द्वारा गठित एसआईटी को तस्लीम जहां केस में मिला अहम साक्ष्य ।

एसएसपी ऊधम सिंह नगर  द्वारा गठित एसआईटी को तस्लीम जहां केस में मिला अहम साक्ष्य ।

एसआईटी ने मृतका का मोबाईल फोन किया बरामद।

हत्याकांड में शामिल अभियुक्त द्वारा बरेली निवासी अपने साथी को दिया था मृतका का मोबाईल फोन।

हत्याकांड में शामिल अभियुक्त को पूर्व में भेजा जा चुका है जेल।

दिनांक 31/07/2024 को डिबडिया विलासपुर निवासी युवती जनपद रामपुर उ0प्र0 दवारा थाना रुद्रपुर में तहरीरी सूचना दी कि उनकी बहिन उम्र करीब 33 वर्ष दिनांक 30/07/2024 को जिम से घर जाते समय इन्द्रा चौक रुद्रपुर से टैम्पू में बैठकर जाती हुयी दिखायी दी लेकिन अभी तक घर नहीं पहुंची इस सूचना पर कोतवाली रुद्रपुर दिनांक 31.07.2024 को गुमशुदा उपरोक्त की गुमशुदगी दर्ज की गयी तथा जांच उ0नि0 चन्दन सिंह बिष्ट के सुपुर्द की गयी ।
 दिनांक 08/08/24 को उक्त गुमशुदा का शव डिबंडिबा मे वसुन्धरा रोड पर कंकाल अवस्था मे बरामद हुआ। सर्विलांस के आधार अभियुक्त धर्मेनद्र को गिरफ्तार किया गया। तथा पूछ ताछ में धर्मेन्द्र कुमार द्वारा बताया कि दिनांक 30/7/24 को उसके द्वारा डिबडिबा में बसुन्धरा कालोनी को जाने वाले रास्ते मे एकान्त व अंधेरे में उक्त गुमशुदा को पकड़ कर सड़क किनारे झाड़ियों की तरफ ले गया तथा उसके साथ बलात्कार कर उसका गला दबाकर मार दिया तथा उसका एक फोन व उसके पर्स में पड़े तीन हजार रुपये लेकर फरार हो गया।
जांच रिपोर्ट के आधार पर थाना रुद्रपुर में मु0अ0स0 406/2024 धारा 103(1)/238/309(4)/64 BNS बनाम धर्मेन्द्र सिह उपरोक्त के पंजीकृत किया गया तथा तफ्तीश प्रभारी निरीक्षक रुद्रपुर द्वारा सम्पादित की जा रही है।
दौराने विवेचना अभियुक्त धर्मेन्द्र को गिरफ्तार कर पूर्व में जेल भेजा जा चुका है। इसी क्रम में मृतका तस्लीम जहां के को अभियुक्त बिहारी लाल पुत्र श्री लाला राम निवासी तुरसा पट्टी थाना शाही जनपद बरेली उम्र 37 वर्ष से बरामद किया गया जो अभियुक्त के गांव का रहने वाला है जिसे अभियुक्त धर्मेन्द्र द्वारा मृतका से लूटा गया मोबाईल दिया गया था ।
जिसमें मृतका का मोबाईल नम्बर चल रहा था। जो घटना के दिन से बन्द चल रहा था। उपरोक्त व्यक्ति बिहारी लाल द्वारा मोबाईल को चोरी का जानता हए अभियुक्त धर्मेन्द्र से लिया था। अतः अभियुक्त का जुर्म धारा 317(2) भारतीय न्याय संहिता में कारण गिरफ्तारी बताते दिनांक- 31-08-2024 समय 08.00 बजे सांय गिरफ्तार किया गया।
बरामदा माल
1- फोन विवो मॉडल 1804 नीला रंग IMEI no 1- 868409044235467,
2- 868409044235459
गिरफ्तार अभियुक्तः
1-बिहारी लाल पुत्र श्री लाला राम निवासी तुरसा पट्टी थाना शाही जनपद बरेली उम्र 37 वर्ष

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement