नगर निगम प्रशासन ने वार्डों में फॉगिंग व एंटी लार्वा का स्प्रे कराने का कार्य शुरू करवाया

नगर निगम प्रशासन ने वार्डों में फॉगिंग व एंटी लार्वा का स्प्रे कराने का कार्य शुरू करवाया

काशीपुर। नगर निगम प्रशासन ने मच्छरों के प्रकोप से बचाव को लेकर रोस्टर के मुताबिक वार्डों में फॉगिंग व एंटी लार्वा का स्प्रे कराने का कार्य शुरू करवा दिया है। निगम क्षेत्र में कई ऐसे खाली प्लॉट हैं, जिसमें बारिश से जलभराव के बाद घास उग आई है। क्षेत्रवासियों ने बताया कि जलभराव होने से उसमें अब मच्छर पनपने लगे हैं। इससे संक्रामक रोग फैलने की आशंका पैदा हो गई है। लोगों ने निगम में शिकायत दर्ज कराकर फॉगिंग कराए जाने की मांग की थी। नगर आयुक्त विवेक राय ने बताया कि डेंगू की रोकथाम के लिए निगम की ओर से एक रोस्टर तैयार किया गया है। इसके मुताबिक वार्ड वार फॉगिंग व एंटी लार्वा का स्प्रे कराया जा रहा है। उन्होंने बताया वार्ड नंबर 33, 34 व 36 में शुक्रवार को कीटनाशक दवा का छिड़काव कराया गया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement