यशपाल आर्या नेता प्रतिपक्ष व करन महारा का कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनना तय, घोषणा बाकी

देहरादून। बाजपुर से कांग्रेस विधायक यशपाल आर्या का नेता प्रतिपक्ष बनना तय माना जा रहा है, इसके साथ ही रानीखेत से विधायक करना महारा का कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है। सूत्रों की मानें तो इनके नाम लगभग तय हैं, इसमें एकमात्र औपचारिक घोषणा होना बाकी है। बता दें यशपाल आर्या ऊधमसिंह नगर की बाजपुर विधानसभा से विधायक हैं, इससे पूर्व यशपाल आर्या भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं, जिसके बाद वह भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए थे। अब आलाकमान व प्रदेश के नेताओं की सहमति के बाद यशपाल आर्या का नाम नेता प्रतिपक्ष के लिए तय किया गया है, इसके साथ ही रानीखेत विधायक करन महारा का नाम कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के लिए चुना गया हैं हालांकि इस पूरे मामले में औपचारिक घोषणा होना बाकी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement