श्रीराम इन्स्टीट्यूट, काशीपुर में मनाया विश्वकर्मा दिवस

श्रीराम इन्स्टीट्यूट, काशीपुर में मनाया विश्वकर्मा दिवस

काशीपुर श्रीराम इंस्टीट्यूट काशीपुर में सृष्टि के प्रथम शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा दिवस को उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस दिवस को मानाने की मान्यता है कि भगवान विश्वकर्मा की उपासना करने से आर्थिक व व्यवसायिक क्षेत्र में विशेष लाभ की प्राप्ति होती है।
संस्थान के निदेशक डॉ0 प्रो० योगराज सिंह तथा प्राचार्य डॉ. एस.एस. कुशवाहा ने संस्थान के अध्यक्ष श्री रविन्द्र कुमार का स्वागत कर उन्हें विश्वकर्मा दिवस पर बधाई व शुभकामनाएं प्रदान की।
अध्यक्ष श्री रविन्द्र कुमार ने संबोधित करते हुए सभी र्कमचारियों व स्टाफ को विश्वकर्मा दिवस शुभकामनाएं दी व संस्थान के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को उपहार देकर कर सम्मानित किया वहीं कर्मचारियों ने भी संस्थान अध्यक्ष का आभार जताया।
कार्यक्रम के शुभअवसर पर संस्थान के अध्यक्ष श्री रविन्द्र कुमार, निदेशक डॉ0 प्रो० योगराज सिंह तथा प्राचार्य डॉ. एस.एस. कुशवाहा तथा समस्त कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement