प्रीपेड मीटर लगाने के विरोध में कांग्रेसियों का धरना प्रदर्शन

प्रीपेड मीटर लगाने के विरोध में कांग्रेसियों का धरना प्रदर्शन

काशीपुर। इलेक्ट्रॉनिक मीटर हटाकर प्रीपेड मीटर लगाने के विरोध में कांग्रेसियों ने धरना प्रदर्शन किया। साथ ही बिजली का बिल भी पूर्व की भांति दो माह में ही देने की मांग की है।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सोमवार दोपहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आवास विकास स्थित ईई कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन अधिशासी अभियंता को सौंपते हुए कहा कि विभाग के द्वारा काशीपुर क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक मीटर हटाकर प्रीपेड मीटर लगाने की योजना तैयार की गई है, जिसका आम जनता व कांग्रेस पार्टी विरोध करती है। इस योजना को तत्काल वापस लिया जाए। साथ ही जो विद्युत मीटर बिल प्रत्येक माह आ रहे हैं। वह भी पूर्व की भांति दो माह में ही दिए जाएं। ताकि फिक्स चार्ज का जो अतिरिक्त भार आम जनता पर आया है, वह ना पड़े। उन्होंने इस योजना को तुगलकी फरमान बताया है। महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन ने कहा कि इस निर्णय से उद्योगपतियों, पूंजीपतियों को फायदा पहुंचेगा। जबकि गरीब, असहाय, मध्यम वर्ग की जनता पर इसका कुप्रभाव पड़ेगा। नगर क्षेत्र में हाईटेंशन की लाइनों को हटाने की भी मांग की है। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अरुण चौहान, संदीप सहगल एडवोकेट, अब्दुल अजीज कुरैशी, अर्पित मेहरोत्रा, शफीक अहमद अंसारी, राजू छीना, हरीश कुमार सिंह एडवोकेट, अब्दुल सलीम एडवोकेट, उमेश जोशी एडवोकेट, लल्ला भैया, नितिन कौशिक, राजेश शर्मा एडवोकेट, इंद्र सिंह एडवोकेट, मंसूर अली मंसूरी, ब्रहमापाल, राशिद फारूखी, अफसर अली, टीका सिंह सैनी आदि मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement