आर.ए.एन किड्स में मची एनुअल बोनांजा की धूम

आर.ए.एन किड्स में मची एनुअल बोनांजा की धूम

आर.ए.एन किड्स स्कूल के प्रांगण में क्लास एफ 2 (L.K.G.) और एफ 3 (U.K.G.) का एनुअल बोनांजा ‘रिश्ते’ बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभ आरंभ विधालय के डायरेक्टर श्री मोहित राय, एडमिनिस्ट्रेटर श्रीमती निधि राय द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। सर्वप्रथम विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रेखा कर्नाटक ने सभी अतिथियों व माता-पिता का स्वागत किया। एफ 2 और एफ 3 के नन्हे मुन्ने बच्चों ने शिव वन्दना, योग, फैशन शो, सन्डे डांस, क्लासिकल डांस एवं कृष्ण लीला आदि प्रस्तुत कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में माता-पिता के लिए कई खेलों का आयोजन किया गया तथा उपहार प्रदान किए गए। इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर मोहित राय

ने माता पिता को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। अंत मे विद्यालय की एडमिनिस्ट्रेटर श्रीमती निधि राय ने सबको धन्यवाद् दिया। इस आयोजन में शादाब एवं भावना भनोत आदि उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement