काशीपुर बार एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ताओं ने हड़ताल कर काम बंद रखा

काशीपुर बार एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ताओं ने हड़ताल कर काम बंद रखा

काशीपुर। उत्तराखण्ड सरकार द्वारा बैनामे, वसीयत, विवाह पंजीकरण आदि को ऑनलाइन करने के आदेश पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए काशीपुर बार एसोसिएशन ने कहा कि उक्त आदेश से अधिवक्तागणों के विधि व्यवसाय को बड़ी हानि होगी और इसके कारण 90% से अधिक अधिवक्ता व उनके साथ कार्य कर रहे लिपिक, कातिब व अन्य कर्मचारीगण बेरोजगार हो जाएंगे। काशीपुर बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने कहा है ऑनलाइन रजिस्ट्री आम जनता के हित में भी नहीं है क्योंकि आम जनता को कानून की जटिलताओं एवं रजिस्ट्रेशन की तकनीक से अनभिज्ञ होने के कारण साइबर ठगों व समाज में फैले आपराधिक पृष्ठभूमि के व्यक्तियों एवं भू-माफियाओं द्वारा व्यापक स्तर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के माध्यम से अपनी फर्जी उपस्थिति दिखाकर भ्रष्ट अधिकारी व कर्मचारियों की मिलीभगत से सरकारी एवं गैर सरकारी भूमि के साथ कम पढ़े लिखे लोगों की भूमि को भी रजिस्ट्री के द्वारा अपने नाम कर आम जनमानस को भारी नुकसान पहुंचाया जा सकता है। अधिवक्ताओं के साथ-साथ आम जनमानस पर भी इस आदेश का विपरीत प्रभाव पड़ेगा। वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेंद्र मिश्रा ने कहा कि समाज और अधिवक्ताओं के हितों के लिए कार्य करना सरकार का नैतिक कर्तव्य है। आज काशीपुर बार एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ताओं ने उक्त आदेश के विरोध में हड़ताल कर काम बंद रखा। उक्त हड़ताल में काशीपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश कुमार चौबे, उपाध्यक्ष अनूप शर्मा, सचिव नृपेंद्र कुमार चौधरी, उपसचिव सूरज कुमार, कोषाध्यक्ष सौरभ शर्मा, ऑडिटर हिमांशु बिश्नोई, पुस्तकालय अध्यक्ष सतपाल सिंह बल, प्रेस प्रवक्ता दुष्यंत चौहान, महिला उपाध्यक्ष रश्मि पाल, तहसील उपाध्यक्ष विजय सिंह, कार्यकारी सदस्यगण कामिनी श्रीवास्तव, नरेश कुमार पाल, अर्पित कुमार सौदा, अमित कुमार गुप्ता, अमृत पाल सिंह, अमितेश सिसोदिया, अविनाश कुमार, नरदेव सिंह सैनी, बार कौंसिल ऑफ़ उत्तराखंड के सदस्य हरि सिंह नेगी, मनोज जोशी, सनत कुमार पैगिया, उमेश जोशी, आनन्द रस्तोगी, इन्दर सिंह, गिरिराज सिंह, अर्पित सिंह चौहान, शिवम् अग़वाल, रामकुवर चौहान, कविता चौहान, प्रसून वर्मा, महेश कुमार, समर्थ विक्रम, सुशील चौधरी, अजय सैनी, चांद मोहम्मद, विकास अग्रवाल, संजय रुहेला, अनूप विश्नोई, निर्भय चौधरी, लवेन्द्र, कैलाश बिष्ट, अरविन्द सिंह, बलवंत लाल, विवेक मिश्रा, सुनील कुमार, यशवंत सैनी, अचल वर्मा, नागेंद्र सिंह, नेगी सिंह, अमित रस्तोगी, दौलत सिंह, महेंद्र चौहान, अनिल शर्मा, राजाराम, नईम अहमद, सुंदर सिंह, शैलेन्द्र कुमार मिश्रा, सुरेन्द्र पाल सिंह, वकील सिद्दीकी, प्रीति शर्मा, गोमती चौहान, मुजीब अहमद, मेहराज, शेर सिंह बाजवा आदि अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement