एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के तहत ADM जयभारत सिंह ने सौंपे नियुक्ति पत्र

रुद्रपुर। एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के तहत विभिन्न पदों पर चयनित व्यक्तियों को अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह ने सौंपे नियुक्ति पत्र। अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह ने बताया कि आउटसोर्स एवं संविदा से सम्बन्धित नियुक्तियों में भी पारदर्शिता बनी रहे, इसलिए चयनित व्यक्तियों को जिला स्तर से ही नियुक्ति पर सौंपे जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता, विशेष योग्यता, अनुभव एवं साक्षात्कार के पश्चात चयनित सभी सात व्यक्तियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए हैं। उन्होंने बताया कि यह नियुक्तियां अस्थायी तौर पर तथा सशर्त प्रदान की जा रही हैं।
उन्होंने बताया कि सीपीएम के पद पर डाॅ.श्वेता दीक्षित, सीएसओ पद पर डाॅ.जयन्त नन्दन जोशी, लेब टैक्नीशियन पद पर अरूण कुमार बाठला, एनएनएम पद पर हेमलता काण्डपाल, काउंसलर पद पर पिंकी तिवारी, डीएमडीओ पद पर अराधना श्रीवास्तव, डाटा मैनेजर पद पर मोहन सिंह कार्की को नियुक्ति पत्र दिया गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement