इंडी’ गठबंधन में आई दरार! अब कांग्रेस से नाराज हुई सपा, संसद में सीट व्यवस्था को लेकर नाराज हुए अखिलेश-डिंपल

इंडी’ गठबंधन में आई दरार! अब कांग्रेस से नाराज हुई सपा, संसद में सीट व्यवस्था को लेकर नाराज हुए अखिलेश-डिंपल

 इंडी गठबंधन में सब ठीक नहीं है। पहले संसद में हंगामे को लेकर टीएमसी ने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया तो अब सपा नाराज है। लोकसभा के लिए सिटिंग व्यवस्था को लेकर इंडी गठबंधन में दरार आई है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव ने संसद में सपा की सिटिंग व्यवस्था पर कांग्रेस से नाराजगी जताई है।

Parliament  सपा और कांग्रेस में तकरार। (फाइल फोटो)
 इंडी गठबंधन में लगातार तकरार देखने को मिल रही है। पहले संसद में हंगामे को लेकर टीएमसी ने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया, तो अब समाजवादी पार्टी (सपा) ने नाराजगी जाहिर की है।दरअसल, 18वीं लोकसभा के लिए सिटिंग व्यवस्था को लेकर सब फाइनल कर दिया गया है। अब सीटों को लेकर ही इंडी गठबंधन में दरार आई है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव ने सिटिंग व्यवस्था पर कांग्रेस से नाराजगी जताई है। दोनों ने अयोध्या से सांसद अवधेश प्रसाद की सीट पिछली पंक्ति में करने पर एतराज जताया है।

इसलिए कांग्रेस से नाराज हुई सपा

संसद में कांग्रेस ने ही अपने सहयोगी दलों को सीटें आवंटित की है। सपा इस बात से नाराज है कि कांग्रेस ने सिटिंग व्यवस्था में बदलाव को लेकर उसे कॉन्फिडेंस में नहीं लिया। 

अब सपा के पास केवल एक आगे की सीट

नई व्यवस्था के तहत सपा के पास अब केवल एक ही आगे की सीट होगी और वो भी अखिलेश यादव की। पहले अवधेश प्रसाद भी आगे राहुल गांधी और अखिलेश के साथ बैठते थे। 

विरोध प्रदर्शन से किया किनारा

सपा की इस नाराजगी का आलम आज संसद में भी देखने को मिला। सदन की कार्यवाही जैसे ही शुरू हुई किसी भी सपा सांसद ने राहुल और प्रियंका का प्रदर्शन में साथ नहीं दिया। दूसरी ओर डिंपल यादव ने स्पीकर के सामने इस मामले को उठाया और कहा कि सपा को दो सीटें आगे की पंक्ति में दी जाए। 

हालांकि, अखिलेश की कांग्रेस से नाराजगी की बातों को डिंपल ने नकार दिया और कहा कि ये सब फैसला स्पीकर ही करते हैं। 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement