महाजनसंपर्क अभियान के तहत भाजपाईयों ने योग दिवस मनाकर लोगों को किया जागरुक

रुद्रपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाये जा रहे महाजनसंपर्क अभियान के तहत भाजपाईयों ने योग दिवस मनाकर लोगों को योग को जीवन में अपनाने के लिए जागरूक किया।
भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने आश्ुातोष विद्या मंदिर खेड़ा में आयोजित योग दिवस कार्यक्रम का बतौर मुख्य अतिथि शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने अपने सम्बोधन में योग का महत्व बताया साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बदौलत भारत को योग के क्षेत्र में भी अलग पहचान मिली है। योग को दुनिया में पहचान दिलाने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अहम भूमिका रही है। भारत की योग कूटनीति दुनिया के सभी देशों को सीधे तौर पर भारत के साथ जोड़ने में काफी सफल रही है। हजारों साल पहले हिंदू संतों की ओर से अभ्यास किया जाने वाला एक प्राचीन अनुशासन आज भारत की सबसे बड़ी सांस्कृतिक पहचान बन गया है। दुनिया के तमाम देशों का योग के प्रति झुकाव देऽने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में सत्ता आने के बाद 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को दुनिया में मान्यता देने के लिए संयुत्तफ़ राष्ट्र से पैरवी की और वह सफल भी हुए। पीएम मोदी के प्रयासों से हर साल बड़े उत्साह से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इस आर वह ऽुद न्यूयॉर्क में योग दिवस की अगुवाई कर रहे हैं।
प्रदेश मंत्री शर्मा ने कहा कि योग आज की जरूरत है। योग को दिनचर्या में शामिल करने की जरूरत है। योग से न सिर्फ शरीर स्वस्थ रहता है बल्कि मानसिक रूप से भी मजबूती मिलती है। आज जो भी बिमारियां पैदा हो रही हैं उनका सबका समाधान योग में हैं। उन्होंने सभी से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का आहवान किया। इस अवसर पर मेयर रामपला सिंह, कार्यक्रम संयोजक रामप्रकाश गुप्ता, ,उत्तम दत्ता, नेत्रपाल मौर्य, शालिनी बोरा, पवन गुप्ता, राकेश, मुकेश पाल, चंद्र पाल ,मुत्तफ़ा प्रसाद राठौर, विनय विश्वास, सतपाल गंगवार, मदन शर्मा, चंद्रकला राय, रोहित गुप्ता आदि लोग उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement