पायनियर्स एकेडमी गढ़ीनेगी ने जेनेसिस इंटरनेशनल जसपुर को 3-2 रन से हराकर चैंपियनशिप अपने नाम की

पायनियर्स एकेडमी गढ़ीनेगी ने जेनेसिस इंटरनेशनल जसपुर को 3-2 रन से हराकर चैंपियनशिप अपने नाम की

काशीपुर। गढ़ीनेगी स्थित पायनियर्स एकेडमी में देवभूमि सहोदया इंटर स्कूल वालीबॉल चैंपियनशिप गर्ल्स 2024 का आयोजन किया गया, जिसमें काशीपुर व जसपुर के सीबीएसई के स्कूलों ने प्रतिभाग किया, जिसके फाइनल में पायनियर्स एकेडमी गढ़ीनेगी ने जेनेसिस इंटरनेशनल जसपुर को 3-2 रन से हराकर चैंपियनशिप अपने नाम की। पायनियर्स एकेडमी के प्रबंधक ललित रौतेला ने कहा कि लड़कियों को खेल के क्षेत्र में भी आगे लाने हेतु इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यालय आगे भी कराता रहेगा। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में हमारी छह टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। यह एक दिन का ही नॉकआउट टूर्नामेंट है। गर्ल्स के लिए यह हमारी पहली शुरुआत है, क्योंकि अभी तक ऐसा इनीशिएटिव लिया नहीं गया है। हम लकी हैं कि हमें यह मौका मिला है। सबसे पहले इसे होस्ट करने का। हम चाहते हैं कि जैसे लड़कियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं तो स्कूल लेवल से ही इस पर काम हो और लड़कियां आगे बढ़ें और सक्सेसफुल हों। उन्होंने कहा कि खेल केवल जीतने के लिए नहीं होता। लड़कियों को पूरे मनोभाव से इसमें आगे आना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि अगर आउटडोर गेम्स को बढ़ावा दिया जाएगा तो सर्टेनली बच्चे आगे आएंगे। इसमें उनका इंटरेस्ट क्रिएट होगा और जो वक्त वे मोबाइल के साथ खराब करते हैं, उसे वह यूटिलाइज करेंगे। वहीं, प्रबंधक ब्राइट स्टार्ट इंटरनेशनल स्कूल अमित कांबोज ने कहा कि ये जो टूर्नामेंट हो रहा है, दुनिया के स्कूल का संगठन है जिसमें यह वालीबॉल गर्ल्स का टूर्नामेंट चालू हुआ है। यह गर्ल्स के लिए अच्छा मोटिवेशन है। माता-पिता को अपने बच्चों को इसमें पार्टिसिपेट करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। प्रधानाचार्य शेम्फोर्ड स्कूल राधेश्याम तिवारी ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। यदि ये खेलेंगे तो इंडिया बढ़ेगा। इसमें नारी शक्ति का योगदान बहुत जरूरी है। उन्होंने आयोजन के लिए पायनियर्स एकेडमी की प्रशंसा की। साथ ही कहा कि कोई भी बच्चा यदि मेंटल फिट होना चाहता है तो उसे फिजिकल भी फिट होना पड़ेगा। उसके लिए बच्चों को ग्राउंड में आना पड़ेगा। बच्चा यदि फिजिकल फिट है तो मेंटली एकदम फिट हो जाएगा जो कि विकास के लिए बहुत जरूरी है। इस अवसर पर मोनिका अरोरा, चित्रा रौतेला, बीबी भट्ट, विनीत सिंघल, राधेश्याम तिवारी, अमित कांबोज, कुलदीप सिंह आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement