काशीपुर के रामलीला मैदान में श्रीमद् भागवत कथा का होगा आयोजन

काशीपुर के रामलीला मैदान में श्रीमद् भागवत कथा का होगा आयोजन

काशीपुर। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से काशीपुर शहर में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। सर्व श्री आशुतोष महाराज जी के शिष्य स्वामी उमेशानंद जी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि यह भव्य कथा काशीपुर शहर के श्री रामलीला ग्राउंड में 8 फरवरी से 14
फरवरी तक दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक जारी
रहेगी। इस कथा का वाचन सर्व श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या कथा व्यास साध्वी सुश्री कालिंदी भारती जी द्वारा किया जाएगा, जो कि वर्तमान में महाकुंभ में अपनी कथा की सेवा को निभा रहे हैं। वहां से कथा समापन करके वह उत्तराखंड की देवभूमि काशीपुर में कथा का रसपान करवाएंगे। कथा व्यास जी द्वारा इस सात दिवसीय कथा के माध्यम से अलग-अलग प्रसंगों के द्वारा प्रभु के आध्यात्मिक रहस्यों को जानेंगे। कथा में होली उत्सव, श्री कृष्ण जन्म उत्सव, रुक्मणी विवाह को बड़ी धूमधाम से
मनाया जाएगा। यह कथा मात्र प्रभु की लीलाएं सुनने तक सीमित नहीं बल्कि इस कथा के माध्यम से जो आज का इंसान अपने संस्कारों और संस्कृति को भूल चुका है, यह कथा प्रत्येक मानव जाति को अपने मूल से,
अपनी संस्कृति से और अपने संस्कारों से भी जोड़ेगी। समाज में फैली
सामाजिक बुराइयों का जड़ सहित कैसे विनाश होगा, यह कथा उन
समस्याओं को दूर करने का भी समाधान देगी। कथा से एक दिन पूर्व विशाल कलश यात्रा निकाली जाएगी। यह कलश यात्रा कथा स्थल से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्ग से होती हुई जाएगी और समापन भी श्री रामलीला ग्राउंड में ही होगा। इस कथा में कलश उठाने वाली लगभग 551 महिलाएं होंगी। कलश यात्रा के दौरान छोटे-छोटे बच्चों द्वारा झांकियों को भी प्रस्तुत किया जाएगा। कथा का समापन हवन यज्ञ के साथ 15 फरवरी को होगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement