बिजली कटौती को लेकर सौपा ज्ञापन

काशीपुर। नगर क्षेत्र में बड़े पैमाने पर हो रही बिजली कटौती के संबंध में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के तमाम पदाधिकारियों ने उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष राजकुमार सेठी एवं महामंत्री राजकुमार यादव के नेतृत्व में विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि कई दिनों से शहर में अत्याधिक विद्युत कटौती की जा रही है। जबकि इस समय हाईस्कूल, इंटरमीडिएट व डिग्री कॉलेज के छात्र-छात्राओं की परीक्षाएं संचालित है। इस समय शहर का तापमान भी लगभग 40 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। इससे न सिर्फ परीक्षार्थियों बल्कि आमजन को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यहां तक कि इन्वर्टर चार्ज न होने के कारण व्यापारी उनके ग्राहक और कर्मचारी भी गर्मी से जूझ रहे हैं। जिन व्यापारियों का कार्य बिजली से चलता है वह भी परेशान एवं हताश हैं। इस दौरान गौरव सक्सेना, राजकुमार यादव, मनोज जग्गा, मनीष सचदेवा, दीपक गुलाटी, सचिन अरोरा, नितिन अरोरा, कामिनी गुप्ता, आकांक्षा ठाकुर, कविता यादव, वैशाली गुप्ता, केवल कृष्ण छाबड़ा, योगेश विश्नोई, समरपाल बिश्नोई, सौरभ गर्ग, ब्रिजेश चौहान, सूरज प्रजापति, विवेक वर्मा, मनोज शर्मा, मिंटू भटनागर, कैलाश प्रजापति, राजू अनेजा, दुर्गेश गुप्ता व दीपक पुष्पक आदि थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement