विवाहिता ने अपने पति समेत ससुराल पक्ष के 10 लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और मारपीट कर घर से निकालने का मुकदमा कराया दर्ज

काशीपुर। एक विवाहिता ने अपने पति समेत ससुराल पक्ष के 10 लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और मारपीट कर घर से निकालने का मुकदमा दर्ज कराया है। न्यूआवास विकास कालोनी निवासी लक्ष्मी देवी ने कहा है उसकी शादी 28 फरवरी 2019 को मोहल्ला पट्टी चौहान निवासी हिमांशु से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराली कम दहेज लाने का ताना देकर मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। पुलिस ने लक्ष्मी की तहरीर की तहरीर के आधार पर पति हिमांशु, सास कैलासो देवी, ससुर नरेश, ननद मीनू, नंदोई विजय, ओम प्रकाश, कन्हैया, भीम सिंह, योगेश शर्मा व सोनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement