और जब भावुक होउठे महापौर दीपक बाली

और जब भावुक होउठे महापौर दीपक बाली

काशीपुर। खाली पड़े प्लांट के गड्ढे में भरे पानी में दो बच्चों के डूब जाने से हुई मृत्यु पर महापौर दीपक बाली ने गहरा दुख व्यक्त किया है और उन्होंने पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचकर पीड़ित परिवारों को सान्त्वना देते हुए बच्चों की आत्मा की शांति के लिए प्रभु से प्रार्थना की। परिजनों का दुख देखकर महापौर भी भावुक हो उठे।

महापौर ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखदाई है और इस क्षति को कभी पूरा नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा किवें इस घटना के बारे में माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को अवगत कराएंगे और शासन स्तर से जो भी सहयोग इन परिवारों के लिए हो सकेगा वह करेंगे। महापौर ने यह भी कहा कि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाएं ना हो इसके लिए गंभीरता से विचार किया जाएगा। उन्होंने खाली पड़े प्लाटों के मालिकों से अनुरोध किया कि वह उनका भरान करें और उनकी चारदीवारी कराए ताकि उनमें ना पानी भर सके और ना ही लोग उन प्लाटों में गंदगी डाल सकें और भविष्य में ऐसी दुखदाई दुर्घटना ना हो।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement