पुलिस ने स्मैक और नाजायज़ चाकू समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया

पुलिस ने स्मैक और नाजायज़ चाकू समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया

काशीपुर। पुलिस ने स्मैक और नाजायज़ चाकू समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है।‌ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधमसिंहनगर द्वारा जनपद स्तर पर नशे एवं अवैध कार्यों के विरुद्ध चलाए गए अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक काशीपुर व क्षेत्राधिकारी काशीपुर के निर्देशन में कोतवाली काशीपुर पुलिस टीम द्वारा गश्त के दौरान फरमान अली पुत्र उस्मान अली निवासी ढेला बस्ती काशीपुर हाल निवासी अंसार कालोनी काशीपुर को 4.50 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। वहीं, सागर पुत्र रामपाल निवासी रेलवे पड़ाव रामनगर को एक अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। दोनों अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पुलिस टीम में प्रतापपुर चौकी प्रभारी
सौरभ भारती,
बांसफोडान चौकी प्रभारी मनोज धौनी, एएसआई अजीत सिंह, हेड कांस्टेबल अनिल मनराल, आरक्षी दीपक जोशी व धीरज सिंह थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement