Homeउत्तराखंडमहानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में भारत जोड़ो अभियान के तहत हुआ...

महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में भारत जोड़ो अभियान के तहत हुआ तिरंगा यात्रा का आयोजन

Spread the love

*महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में भारत जोड़ो अभियान के तहत हुआ तिरंगा यात्रा का आयोजन*

 

काशीपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में भारत जोड़ो अभियान के तहत तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक समस्त कांग्रेसजन हरियावाला चौराहा पर इकट्ठा हुए। यहां से निकाली गई यात्रा बसई इस्लामनगर व मझरा बसई होते हरियावाला चौराहा पहुंची, जहां यात्रा का विधिवत समापन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व देश को आजाद कराने के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले रणबांकुरों का स्मरण कर देशहित में उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय… का गगनभेदी उद्घोष कर.रहे थे। इस दौरान अपने संबोधन में कांग्रेसी वक्ताओं ने कहा कि सभी मिलकर लोकतंत्र और संविधान को मजबूत करने के लिए सांप्रदायिक सौहार्द टायम रखने का प्रयास करें। भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा निकालने का मकसद भी यही है। उन्होंने कहा कि आज देश के हालात बहुत खराब हो गए है, लेकिन सत्तारूढ़ सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। वक्ताओं ने कहा कि सत्तासीन लोग लोकतंत्र को लगातार कुचलने का कार्य कर रहे हैं, जबकि, कांग्रेस कार्यकर्ता जनहितैषी मुद्दों के लिए संघर्षरत हैं। इस दौरान नरेंद्र चंद सिंह बाबा, अरुण चौहान,अब्दुल सलीम एडवोकेट, जय सिंह गौतम, अनुपम एडवोकेट, मुशर्रफ हुसैन, राशिद फारूकी, मनोज जोशी एडवोकेट, अफसर अली, सोहेल खान, देवी सिंह यादव, हरदासी, सलीम, उपेंद्र शर्मा, मोहम्मद नबी, राम किशन आदि तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ता थे।


Spread the love
Must Read
Related News
error: Content is protected !!