काशीपुर के निधिवन में उड़ा अबीर-गुलाल, हर्षोल्लास से मना होली मिलन कार्यक्रम

 

काशीपुर के निधिवन में उड़ा अबीर-गुलाल, हर्षोल्लास से मना होली मिलन कार्यक्रम

काशीपुर।‌ बाजपुर रोड स्थित निधिवन बैंक्वेट हाल में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार सायं किया गया, जिसमें जमकर अबीर-गुलाल लगाते और उड़ाते हुए एक-दूसरे को होली बधाई दी गई। गीत-संगीत का दौर चला तो लोग होली गीतों पर झूमे उठे। कार्यक्रम का नेतृत्व कांग्रेस पार्टी के विधायक प्रत्याशी रहे नरेन्द्र चंद सिंह व समाजसेवी सौरभ सक्सेना की संरक्षता में किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे काशीपुर के नागरिकों का स्वागत करते हुए नरेन्द्र सिंह बाबा ने सभी महानगर कांग्रेसियों के साथ शहर सम्मानित लोगों को गुलाल लगाया और गले मिलकर होली की बधाई देते हुए कामना की कि सभी के जीवन में रंगों का अस्तित्व सदैव विद्यमान रहे। इस अवसर पर पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा तथा कांग्रेस की महिला विंग प्रदेश उपाध्यक्ष अलका पाल महानगर कांग्रेस अध्यक्ष पूजा सिंह और पूर्व कांग्रेस मेयर प्रत्याशी संदीप सहगल ने सभी प्रदेशवासियों एवं क्षेत्र वासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी हर्षोल्लास के साथ होली मिलन समारोह में महानगर काशीपुर कांग्रेस तथा काशीपुर नगर के गणमान्य व्यक्तियों ने सभी को होली पर्व की बधाई दी गई। इस अवसर पर मनोज जोशी एडवोकेट, उमेश जोशी एडवोकेट, संदीप सहगल एडवोकेट, कामाक्षी सिंह, अलका पाल, पूजा सिंह, प्रदीप सपरा जी, गौरव सिंह, अर्पित मेहरोत्रा, मंसूर अली मंसूरी आदि कांग्रेसी व अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement