काशीपुर। 24 अप्रैल रविवार को राजकीय इंटर कालेज प्रतापपुर में रविवार, 24 अप्रैल को एक विधिक बहुउद्देशीय शिविर लगाया जाएगा, जिसके मुख्य अतिथि उधमसिंहनगर जिला जज प्रेम सिंह खिमाल होंगे। जानकारी देते हुए स्थाई लोक अदालत उधमसिंहनगर के वरिष्ठ सदस्य उमेश जोशी एडवोकेट ने बताया कि शिविर में क्षेत्र की जनता को कानूनी अधिकार के बारे में जानकारी दी जाएगी। अन्य जन समस्याएं भी अधिकारियों द्वारा सुनी जाएगी और दाखिल खारिज आदि के मामलों का भी निस्तारण किया जाएगा। इस शिविर में जिले के समस्त न्यायिक अधिकारीगण के अलावा उप जिलाधिकारी, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी एवं तहसीलदार भी उपस्थित रहेंगे।
Related Posts
DGP अशोक कुमार का रुद्रपुर दौरा : कोतवाली के निरीक्षण में नाखुश दिखे DGP, 3 विषयों पर जांच के आदेश; लापरवाह पुलिसकर्मियों पर होगी कार्यवाही
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर। उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार आज रूद्रपुर दौरे पर थे। जहां उन्होंने रुद्रपुर कोतवाली का वार्षिक…
रुद्रपुर नगर निगम ने पॉलिथीन के खिलाफ चलाया सफाई अभियान
ख़बर शेयर करें -नगर आयुक्त के नेतृत्व में पॉलिथीन की की गई सफाई रुद्रपुर पॉलिथीन के दुष्प्रभाव के प्रति…
सुन 14 वर्षों का वनवास, मंद मंद मुस्कुराते हुये बोले राम, जो आज्ञा पिताजी महाराज
ख़बर शेयर करें -सुन 14 वर्षों का वनवास, मंद मंद मुस्कुराते हुये बोले राम, जो आज्ञा पिताजी महाराज रूदपुर-…




