रुद्रपुर नगर निगम ने पॉलिथीन के खिलाफ चलाया सफाई अभियान 

नगर आयुक्त के नेतृत्व में पॉलिथीन की की गई सफाई

 

रुद्रपुर पॉलिथीन के दुष्प्रभाव के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से नगर निगम के आयुक्त विशाल मिश्रा के नेतृत्व में पॉलिथीन का सफाई अभियान चलाया गया नगर आयुक्त श्री मिश्रा के नेतृत्व में नगर निगम की टीम ने पैराडाइज झील के पास पॉलिथीन की सफाई की और लोगों को पॉलीथिन के दुष्प्रभाव के बारे में भी जानकारी दी

नगर आयुक्त विशाल मिश्रा ने कहा की पॉलिथीन स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक है जिसके दुष्प्रभाव को लोगों को जानना जरूरी है उन्होंने आम लोगों से अपने दैनिक जीवन में पॉलिथीन के प्रयोग से दूर रहने की अपील की उन्होंने कहा जब भी बाजार में खरीदारी करने आए तो आम लोग अपने साथ जूट या कपड़े का थैला लेकर आएं श्री मिश्रा ने कहा आगे भी नगर निगम पॉलिथीन के खिलाफ जनजागरूकता अभियान चलाता रहेगा

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement