महापौर ने अटरिया मंदिर में चल रहे कार्याे का लिया जायजा

महापौर ने अटरिया मंदिर में चल रहे कार्याे का लिया जायजा

रूद्रपुर। महापौर विकास शर्मा ने प्राचीन अटरिया देवी मंदिर में नगर निगम की ओर से कराये जा रहे कार्यों एवं मेले की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने आगामी मेले के मद्देनजर लुमिनस कंपनी द्वारा मंदिर परिसर में चलाये जा रहे स्वच्छता अभियान में भी सहभागिता की।

महापौर विकास शर्मा ने नगर निगम की टीम के साथ अटरिया मंदिर का स्थलीय निरीक्षण करते हुए नगर निगम द्वारा कराये जा रहे कार्यों का जायजा लिया और नगर निगम के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। इस अवसर पर महापौर ने मंदिर कमेटी से आगामी मेले को लेकर चल रही तैयारियों की जानकारी भी ली। महापौर ने कहा कि अटरिया मंदिर रूद्रपुर की पहचान है, इस ऐतिहासिक धरोहर को संजोए रखने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी। उन्होनंे कहा कि अटरिया मंदिर लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केन्द्र है। यहां पर हर वर्ष लगने वाले मेले में उत्तराखण्ड ही नहीं बल्कि दूसरे प्रदेशों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। आस्था के इस केन्द्र को भव्य बनाने के लिए कार्ययोजना बनायी गयी है। उन्होंने कहा कि अटरिया मंदिर रोड पर भव्य प्रवेश द्वार जल्द ही बनाया जायेगा। इसके अलावा मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए भी नगर निगम प्राथमिकता से काम करेगा। उन्होंने कहा कि अटरिया मंदिर के साथ ही शहर के अन्य धार्मिक स्थलों का विकास भी प्राथमिकता से किया जायेगा। इस दौरान महापौर ने आगामी मेले के देखते हुए सभी कार्य जल्द पूरे करने के निर्देश नगर निगम के अधिकारियों को दिये। साथ ही महापौर ने मेला परिसर में लुमिनस कंपनी के कर्मचारियों द्वारा चलाये जा रहे स्वच्छता अभियान में भी सहभागिता करते हुए कंपनी की सराहना की। उन्होंने कहा कि शहर को सुंदर और स्वच्छ बनाने के लिए अन्य कंपनियों को भी इस तरह के प्रयास करने चाहिए।

इस अवसर पर उपनगर आयुक्त श्रीमती शिप्रा जोशी पांडे जी सहायक उपनगर आयुक्त श्रीमती राजू नबियाल जी सुनील ठुकराल जी पारस चुघ जी हरजीत राठी जी पवन खनिजो अंकित सिंह रजत दिक्षित रचित सिंह नवीन पांडे हिमांशु शंकर विश्वास पार्षद निमित्त शर्मा पार्षद राधेश शर्मा सुनील कोली अमित वर्मा आदि अन्य सैकड़ो को उपस्थित रहे ।।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement