*धामी के तीन साल बेमिसाल हर वायदे पर खरी उतरी धामी सरकार* *प्रदेश महामंत्री खिलेन्द्र चौधरी ने प्रेसवार्ता कर धामी सरकार के सामान नागरिक सहिता के निर्णय को बताया ऐतिहासिक*

*धामी के तीन साल बेमिसाल हर वायदे पर खरी उतरी धामी सरकार*
*प्रदेश महामंत्री खिलेन्द्र चौधरी ने प्रेसवार्ता कर धामी सरकार के सामान नागरिक सहिता के निर्णय को बताया ऐतिहासिक*

रुद्रपुर। भाजपा कार्यालय पर धामी सरकार के तीन साल पूरा होने पर प्रदेश महामंत्री खिलेन्द्र चौधरी ने एक प्रेसवार्ता को सम्बोधित कर प्रदेश सरकार कि उपलब्धियों का बखान किया, चौधरी ने कहा धामी सरकार का तीन साल का कार्यकाल जनकल्याण को समर्पित रहा, प्रदेश कि धामी सरकार ने कई निर्णय राज्य हित मे लिये जिसमे सख्त भू क़ानून लाकर उत्तराखंड कि संस्कृति को संरक्षण करना, नकल विरोधी क़ानून बनाकर प्रतियोगी परीक्षा मे पारदर्शिता लाना, वही देश के इतिहास मे सामान नागरिक सहिता लागू करने वाला पहला राज्य उत्तराखंड बना यहाँ गौरव भी उत्तराखंड को धामी सरकार मे ही प्राप्त हुआ।
प्रदेश महामंत्री खिलेन्द्र चौधरी ने कहा हाल ही मे उत्तराखंड मे हुऐ सफल राष्ट्रीय खेल आयोजित हुऐ जिसमे सभी राज्यों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया उत्तराखंड कि संस्कृति को देखा ओर इन खेलो मे उत्तराखंड ने बड़ी संख्या मे पदक जीते जो खेल के क्षेत्र मे उत्तराखंड की अलग पहचान बनाने मे कामयाब हुआ है।
धामी सरकार उत्तराखंड मे लेंड जिहाद के खिलाफ भी सख्ती से कार्यवाही कर रही है साथ ही अवैध मदरसों जमीनों को कब्जा मुक्त करा कर 144.4 हजार एकड़ भूमि को कब्जा मुक्त किया है।
महिलाओ को क्षैतिज आरक्षण व आर्थिक रूप से मजबूत बनने की दिशा मे कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गए,
चौधरी ने कहा तीन साल पूरे होने पर सरकार जिले मे बहुउद्देशीय शिविर, जनकल्याण के रूप मे मनाने वाली है, वही प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं 24 मार्च को रुद्रपुर मे विशाल जनसभा व रोड शो कर जनता से बीच आने वाले है।

धामी सरकार ने नेतृत्व मे उत्तराखंड ने विकास की नई रफ्तार पकड़ी है प्रधानमंत्री मोदी के विजन को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड मे जनता के अनुरूप कार्य कर दिखाया है, धामी सरकार का तीन साल के कार्यकाल लोककल्याण,सेवा सुशासन को समर्पित रहा है। इस दौरान विधायक शिव अरोरा, जिला महामंत्री अमित नारंग, जिला मीडिया प्रभारी मयंक कक्कड़ मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement