पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को मिली वाई श्रेणी की सुरक्षा

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को प्रदेश सरकार ने एस्कॉर्ट के साथ वाई श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है। शासन ने इसका आदेश जारी कर दिया है। महाराष्ट्र के राज्यपाल के पद से त्यागपत्र देने के बाद कोश्यारी दून आ गए हैं। वह डिफेंस कॉलोनी स्थित अपने आवास में रह रहे हैं। उन्हें यह सुरक्षा राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री होने के नाते प्रदान की गई है। इस संबंध में विशेष सचिव गृह रिधिम अग्रवाल ने आदेश जारी कर दिया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement